भाजपा के बूथ अध्यक्षों के बीच पौधे वितरित

Updated at : 05 Aug 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के बूथ अध्यक्षों के बीच पौधे वितरित

अरेराज : हरसिद्धि व गोविंदगंज विधान सभा के 550 बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी द्वारा गुरु वार को दिव्य होटल परिसर में 12 हजार पौधा का वितरण किया गया. जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा दोनों विधानसभा के क्षेत्र के किसानों को पर्यावरण की […]

विज्ञापन

अरेराज : हरसिद्धि व गोविंदगंज विधान सभा के 550 बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी द्वारा गुरु वार को दिव्य होटल परिसर में 12 हजार पौधा का वितरण किया गया. जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा दोनों विधानसभा के क्षेत्र के किसानों को पर्यावरण की रक्षा व रिसर्च फलदार पेड़ लगाकर खुशहाल किसान बनाने की सोच को लेकर पौधों का वितरण किया गया.

इसमे पांच-पांच हजार आम व निंबू व दो हजार नीम के पेड़ का वितरण किया गया. गोविंदगंज विधानसभा के 215 व हरसिद्धि के 235 बूथ अध्यक्षों के बीच वितरण किया गया. बूथ अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के सुयोग्य किसानों के बीच वितरित कर पौधा लगवायेंगे. विदित हो कि पूर्व में भी केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा किसानों के बीच ऊंची प्रजाति के आंवला, टिसू केला,अमरुद, आंवला व नीम पेड़ का वितरण किया गया है. आज किसान पर्यावरण की रक्षा के साथ फल का आनंद ले रहे हैं. मौके पर मां सुथरा के डायरेक्टर अनिल सिंह, महामंत्री अनिल राय, विवेका पांडेय, संजय पांडेय, प्रभुनाथ तिवारी, ऋषि गिरी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन