बिहार : पूर्वी चंपारण में मुखिया पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे समर्थक, लाठीचार्ज

Updated at : 22 Jul 2016 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पूर्वी चंपारण में मुखिया पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे समर्थक, लाठीचार्ज

पू. चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण में गुरुवार की रातएक मुखिया पर हमलाकरदिया गया. इस दौरानमुखिया के साथ जा रहे उनके भतीजे की मौत हो गयी. घटना के विरोध में आज उनके समर्थक सड़क पर उतर गये और जमकर बवाल किया. नाराज लोगों ने पकड़ीदयाल-मधुबन पथ को चोरमा चौक के समीप जाम कर दिया […]

विज्ञापन

पू. चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण में गुरुवार की रातएक मुखिया पर हमलाकरदिया गया. इस दौरानमुखिया के साथ जा रहे उनके भतीजे की मौत हो गयी. घटना के विरोध में आज उनके समर्थक सड़क पर उतर गये और जमकर बवाल किया. नाराज लोगों ने पकड़ीदयाल-मधुबन पथ को चोरमा चौक के समीप जाम कर दिया और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया. इस दौरान आक्रोशित भीड़ की अोर से की गयी पत्थरबाजी की घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है. इलाके में तनाव के मद्देनजर पुलिस चौकस है. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

सीएम के संवाद कार्यक्रम से लौट रहे मुखिया परहुआ था हमला, भतीजे की मौत
सीएम के संवाद कार्यक्रम से भाग ले कर लौट रहे थरबिटिया पंचायत के मुखिया माधव सहनी पर कल रात हमला हुआ था, जिसमें मुखिया के साथ जा रहे उनके भतीजे अमिताभ सहनी की मौत हो गयी. जबकि मुखिया की हालत नाजुक बनी हुई है. उनको कई गोलियां लगी हैं. इलाज केलिए उन्हें निजी अस्पताल में भरती कराया गया है.घटना के बाद से ही मुखिया के गांव में लोग उग्र हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन