घर में महिला को बंधक बनाकर 12 लाख की लूट

मोतिहारी : शहर के अगरवा आदर्श नगर में नकाबपोश बदमाशों ने अजीत कुमार सिंह के घर से नकद सहित लाखों की संपत्ति लूट ली. घटना शुक्रवार देर रात की है. पांच-छह की संख्या में अपराधी छत के रास्ते आंगन में आकर पहले से छुपे थे. श्री सिंह की पत्नी शौच के लिए कमरे से बाहर […]
मोतिहारी : शहर के अगरवा आदर्श नगर में नकाबपोश बदमाशों ने अजीत कुमार सिंह के घर से नकद सहित लाखों की संपत्ति लूट ली. घटना शुक्रवार देर रात की है. पांच-छह की संख्या में अपराधी छत के रास्ते आंगन में आकर पहले से छुपे थे. श्री सिंह की पत्नी शौच के लिए कमरे से बाहर निकलीं, तो बदमाशों ने उनको कब्जे में ले लिया. सिर पर पिस्तौल व गरदन पर चाकू रख गोदरेज की चाबी मांगी. इनकार करने पर उनके मासूम बच्चे की हत्या की धमकी दी .
भयभीत होकर उन्होंने गोदरेज की चाबी बदमाशों को सौंप दी. इसके बाद बदमाशों ने तीन लाख 48 हजार नकद व नौ लाख के आभूषण लूट लिये. घटना को अंजाम देकर कुछ बदमाश मेन गेट से तो कुछ छत के रास्ते कूद कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




