सदर अस्पताल परिसर में बनेगा योगा गार्डेन

मोतिहारी : सदर अस्पताल परिसर में योगा गार्डेन बनेगा.इसको ले प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है और एक प्रारूप तैयार कर लिया गया है. करीब 15 लाख की लागत से यह गार्डेन बनेगा, जहां 500 लोगों के योग करने की पूरी व्यवस्था होगी. वहीं 200 हर्बल के पौधे भी लगाये जायेंगे.जानकारी देते हुए सदर […]
मोतिहारी : सदर अस्पताल परिसर में योगा गार्डेन बनेगा.इसको ले प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है और एक प्रारूप तैयार कर लिया गया है. करीब 15 लाख की लागत से यह गार्डेन बनेगा, जहां 500 लोगों के योग करने की पूरी व्यवस्था होगी. वहीं 200 हर्बल के पौधे भी लगाये जायेंगे.जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के अधीक्षक विजयचन्द्र झा ने बताया कि कायाकल्य योजना के मद में प्राप्त राशि से यह गार्डेन बनेगा.सिविल सर्जन को इस बाबत प्रस्ताव भेज दिया गया है
और संम्पूर्ण मामले से अवगत करा दिया गया है.एक एकड जमीन की आवश्यकता होगी जिसे चिह्नित कर लिया गया है.योगा गार्डेन की बाउड्री करायी जायेगी और उसमें चारों तरफ से हर्बल पेड़ लगाया जायेगा.इसके लिए सीतामढ़ी के पतंजली योग से सम्पर्क किया गया है और आवश्यक जानकारियां हासिल की जा रही है.एक पेड़ से दस तरह के बीमारी का इलाज होगा.आवला हल्दी आदि का पेड़ लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




