सीआरपीएफ जवानों ने पंप ऑपरेटर के साथ की मारपीट

मोतिहारी : शहर के गंडक कॉलोनी में पंप ऑपरेटर शंकर चौरसिया के साथ सीआरपीएफ जवानों ने मारपीट की. उसकी पत्नी चंद्रावती देवी सहित पुत्र सुनील कुमार व अमित कुमार को भी घर में घुस कर पीटा. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर शंकर चौरसिया ने नगर थाना में आवेदन […]
मोतिहारी : शहर के गंडक कॉलोनी में पंप ऑपरेटर शंकर चौरसिया के साथ सीआरपीएफ जवानों ने मारपीट की. उसकी पत्नी चंद्रावती देवी सहित पुत्र सुनील कुमार व अमित कुमार को भी घर में घुस कर पीटा. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर शंकर चौरसिया ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि कॉलोनी में सीआरपीएफ जवान जेपी ने पहुंच मोटर पंप से बिजली का तार खींच कर तोड़ दिया.
इसको लेकर उससे बकझक हुई. सुनील व अमित ने आकर बीच-बचाव किया. कुछ देर बाद जेपी अपने 15 साथियों के साथ पहुंच गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर परिवार वालों के साथ अभद्र व्यवहार किया. वहीं मारपीट कर घायल कर दिया. पत्नी के गले से सोने की चेन छीनने व केस करने पर हत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




