अपहर्ताओं ने लीची का लालच दे आदित्य को किया था अगवा

मोतिहारी : बंजरिया के अजगरी मठवा टोला के संवेदक पुत्र आदित्य कुमार को चचेरे भाई हरिओम ने लीची का लालच देकर अगवा किया था. आदित्य के अपहरण की प्लानिंग हरिओम ने बनायी थी. वह साथियों के साथ मिल आदित्य को लीची खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया, उसके बाद बाइक पर बैठा फुलवार […]
मोतिहारी : बंजरिया के अजगरी मठवा टोला के संवेदक पुत्र आदित्य कुमार को चचेरे भाई हरिओम ने लीची का लालच देकर अगवा किया था. आदित्य के अपहरण की प्लानिंग हरिओम ने बनायी थी. वह साथियों के साथ मिल आदित्य को लीची खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया, उसके बाद बाइक पर बैठा फुलवार पहुंचा. वहां बाइक लेकर दुलार सहनी व धमल राय पहले से खड़ा था. हरिओम ने आदित्य को उन दोनों को सौंप दिया.
धमल राय ने आदित्य को दो दिनों तक घोड़ासहन के खर झखिया स्थित अपने घर में छुपा कर रखा. पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के डर से धमल राय ने आदित्य को लेकर अपना ठिकाना बदल दिया. आदित्य को लेकर आदापुर कटकेनवा निवासी दुलार सहनी के घर पहुंचा, लेकिन पुलिस की नजरों ने नहीं बच सका. पुलिस ने कटकेनवा में छापेमारी कर आदित्य को सकुशल बरामद कर दुलार सहनी व धमल राय को रंगेहाथ पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




