बनियापट्टी में दो गुटों में चाकूबाजी, तीन घायल

मोतिहारी : शहर के बनियापट्टी मोहल्ला में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई. घटना में दोनों गुट के तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों गुट ने नगर थाना में आवेदन दिया है. जगत प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि उनका […]
मोतिहारी : शहर के बनियापट्टी मोहल्ला में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई. घटना में दोनों गुट के तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों गुट ने नगर थाना में आवेदन दिया है. जगत प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि उनका पुत्र रवि कुमार जमीन देखने जा रहा था. इस दौरान रास्ते में सत्यनारायण प्रसाद, जितेंद्र कुमार, बिट्टू कुमार,पंकज कुमार व रूपदेव प्रसाद ने घेर लिया.
पहले जमकर पीटा, उसके बाद चाकू मार घायल कर दिया. गले से सोने का चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. वहीं, दूसरे गुट के सत्यनारायण प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि उनका पुत्र पंकज कुमार अपनी कपड़े के होलसेल दुकान पर बैठा था. इस दौरान जगत प्रसाद, राकेश कुमार व रवि कुमार ने दुकान पर पहुंच पंकज को चाकू मार घायल कर दिया. वहीं, काउंटर से 70 हजार नकद व गले से सोने की चेन छीन ली. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




