दो टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, छह घायल

Updated at : 21 May 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
दो टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, छह घायल

चकिया : शहर स्थित शांति नगर में दो टेंपों के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी.जबकि छह लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार मृत महिला की पहचान सालेहा खातून पति शेख ईमुला, ग्राम मेघुआ मठिया, थाना कल्याणपुर के रूप में हुई है. वहीं घटना में पुरुष व […]

विज्ञापन

चकिया : शहर स्थित शांति नगर में दो टेंपों के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी.जबकि छह लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार मृत महिला की पहचान सालेहा खातून पति शेख ईमुला, ग्राम मेघुआ मठिया, थाना कल्याणपुर के रूप में हुई है.

वहीं घटना में पुरुष व महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये है. जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घायल महिला में अंशु देवी पति राजु साह ग्राम पुरन छपरा का निवासी है. बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है. डाॅ परवेज प्रिंस ने बताया कि कुछ व्यक्तियों को मामूली चोट आयी है, जिनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन