अस्पतालों से कचरा उठानेवाली एजेंसी के भुगतान पर लगी रोक
Updated at : 16 May 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल समेत जिले के 12 स्वास्थ्य केंद्रों से कचरा उठाने वाली एजेंसी के भुगतान पर रोक लग गयी है. इसको ले संबंधित एजेंसी आगामी एक जून से हड़ताल पर जाने व कचरा नहीं उठाने की धमकी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर दी है. मोतिहारी : सदर अस्पताल समेत जिले के 12 स्वास्थ्य केंद्रों से […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल समेत जिले के 12 स्वास्थ्य केंद्रों से कचरा उठाने वाली एजेंसी के भुगतान पर रोक लग गयी है. इसको ले संबंधित एजेंसी आगामी एक जून से हड़ताल पर जाने व कचरा नहीं उठाने की धमकी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर दी है.
मोतिहारी : सदर अस्पताल समेत जिले के 12 स्वास्थ्य केंद्रों से जैविक अंशिष्ट उठाव करने वाली मुजफ्फरपुर की मेडिकेयर एजेंसी के भुगतान पर विभाग ने रोक लगा दी है. उसपर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं करने व लापरवाही बरतने का आरोप है.
इसकी जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी के कार्यकलापों से सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी नाराज हैं. नाराजगी के कारण क्षेत्रीय उप निदेशक मुजफफरपुर को संतोषजनक प्रतिवेदन नहीं भेजा गया. इस कारण भुगतान पर रोक लगायी गयी है. इधर, एजेंसी ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर शीघ्र भुगतान नहीं होने पर काम बंद करने व एक जून से हड़ताल करने की धमकी दी है.
इन स्वास्थ्य केंद्रों से उठाता है जैव अशिष्ट
इस एजेंसी द्वारा सदर अस्पताल, रामगढ़वा, रक्सौल, सुगौली, तुरकौलिया, हरसिद्धि, अरेराज, चिरैया, आदापुर, घोड़ासहन, पकड़ीदयाल, पताही व ढाका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जैव अशिष्ट की उठाव की जाती है.
क्या कहते हैं अधिकारी
जैव अशिष्ट का उठाव समय पर उक्त एजेंसी द्वारा नहीं किया जाता है. इस कारण प्रतिवेदन आरडीडी को नहीं भेजा गया है और भुगतान लंबित है.
डाॅ प्रशांत कुमार, सिविल सर्जन,मोतिहारी
कार्य एजेंसी ने सीएस को दी चेतावनी
एक जून से हड़ताल पर जाने की दी धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




