मनरेगा में जिले को मिला 59 लाख मानव सृजन का लक्ष्य

मोतिहारी : केंद्र प्रायोजित मनरेगा योजना के तहत पंचायतों को सजाने व संवारने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके तहत जिले को 58 लाख 84 हजार 428 मानव सृजन का लक्ष्य मिला है. योजना को धरातल पर उतारने के लिए छह फोकस एरिया तैयार किया गया है और उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा […]
मोतिहारी : केंद्र प्रायोजित मनरेगा योजना के तहत पंचायतों को सजाने व संवारने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके तहत जिले को 58 लाख 84 हजार 428 मानव सृजन का लक्ष्य मिला है. योजना को धरातल पर उतारने के लिए छह फोकस एरिया तैयार किया गया है और उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
जनसंख्या के आधार पर योजनाएं पंचायतों में दी जायेगी. जानकारी देते हुए एनइपी निदेशक के कार्यालय के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में 10545 पारिवारिक शौचालय, 51 आंगनबाड़ी केंद्र भवन, 638 खेत पोखर, एक हजार 692 वर्मी कंपोस्ट,400 जल संचय का निर्माण होगा जबकि एक हजार 13 पौधरोपण यूनिट लगेगा. सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक हिदायतें दें दी गयी हैं और लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




