फर्जी संस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

Updated at : 18 Mar 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी संस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

मोतिहारी : अपने को कृषि व किसान मंत्रालय भारत सरकार से जुरी संस्था निकस लिमिटेड बता बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा दे ठगने का मामला उजागर हुआ है. इसको ले जब पुलिस व प्रशासन के द्वारा भारत सरकार के कृषि व किसान मंत्रालय से तहकीकात की गयी तो रिपोर्ट विपरीत आया. रिपोर्ट में इस […]

विज्ञापन

मोतिहारी : अपने को कृषि व किसान मंत्रालय भारत सरकार से जुरी संस्था निकस लिमिटेड बता बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा दे ठगने का मामला उजागर हुआ है. इसको ले जब पुलिस व प्रशासन के द्वारा भारत सरकार के कृषि व किसान मंत्रालय से तहकीकात की गयी तो रिपोर्ट विपरीत आया. रिपोर्ट में इस तरह की किसी संस्था से इनकार किया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक स्तर पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है.

निर्देश के आलोक में एसपी जितेंद्र राणा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को इस तरह के फर्जी संस्थाओं के द्वारा नौकरी के लिए दिये जा रहे झांसे की जांच कर कार्रवाई करने काे कहा है.

कहा गया है कि थानाध्यक्ष बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देने वाले को चिह्नित करें व इससे बचाने के लिए बेरोजगारों के बीच जागरूकता अभियान चलायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन