सहोदर भाइयों पर धार-दार हथियार से हमला

Updated at : 31 Jan 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
सहोदर भाइयों पर धार-दार हथियार से हमला

केसरिया : साहेबगंज बाजार से केसरिया स्थित अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो सहोदर भाइयों को पूर्व से घात लगाये हमलावरों ने चाकू एवं धारदार हथियार से ताबड़-तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घाटना देर शाम मनोहर छपरा ईंट भट्ठे के समीप घटित बतायी गयी है. दोनों सहोदर भाइयों का नाम […]

विज्ञापन

केसरिया : साहेबगंज बाजार से केसरिया स्थित अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो सहोदर भाइयों को पूर्व से घात लगाये हमलावरों ने चाकू एवं धारदार हथियार से ताबड़-तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घाटना देर शाम मनोहर छपरा ईंट भट्ठे के समीप घटित बतायी गयी है. दोनों सहोदर भाइयों का नाम गणेश पाठक और महेश पाठक है जो केसरिया बाजार के निवासी है.

दोनों को घायल करने के बाद हमलावरों ने घायल गणेश पाठक के पॉकेट से तीन हजार रुपये भी लूट लिये. राह चलते लोगों ने दोनों घायलों को केसरिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. घायल गणेश पाठक के आवेद पर केसरिया थाने में मनोज कुमार प्रसाद, पप्पू प्रसाद और मुकेश प्रसाद समेत कुछेक अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिक दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन