प्रेमिका के भाई ने की हत्या

Updated at : 17 Jan 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका के भाई ने की हत्या

प्रेम प्रसंग में हुई छात्र रंजय की हत्या गिरफ्तार आरोपित प्रेमिका का है भाई मोतिहारी/मेहसी : मेहसी पुलिस ने इंटर के छात्र रंजय हत्या कांड का भंडाफोड़ कर लिया. रंजय की हत्या में शामिल चिंतामनपुर गांव का बबलू कुमार पकड़ा गया है. पुलिस ने बबलू से सख्ती से पूछताछ की तो न सिर्फ हत्या करने […]

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई छात्र रंजय की हत्या

गिरफ्तार आरोपित प्रेमिका का है भाई
मोतिहारी/मेहसी : मेहसी पुलिस ने इंटर के छात्र रंजय हत्या कांड का भंडाफोड़ कर लिया. रंजय की हत्या में शामिल चिंतामनपुर गांव का बबलू कुमार पकड़ा गया है.
पुलिस ने बबलू से सख्ती से पूछताछ की तो न सिर्फ हत्या करने वाले लोग बेनकाब हुए, बल्कि हत्या के कारणों का परत दर परत खुलासा होते चला गया. उसकी हत्या की वजह बबलू की चचेरी बहन हैै.उसकी बहन से रंजय बेपनाह मोहब्बत करता था. उसकी बहन भी रंजय को प्यार करती थी. इसकी भनक बबलू को लग गयी, जिसके बाद बबलू ने अपने ग्रामीण नीतेश के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया. नीतेश ने गुरूवार की शाम में फोन कर रंजय को बहादुरपुर चौक के पास बुलाया. वहां से दोनों रंजय को गांव के सरेह की तरफ बुला कर ले गये, उसके बाद रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी.
चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद ने बताया कि 24 घंटे के अंदर घटना का भंडाफोड़ कर घटना में शामिल बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
नीतेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उसे भी बहुत जल्द पकड़ लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि रंजय,नीतेश व बबलू की चचेरी बहन एक साथ कॉलेज व कोचिंग में पढते थे. रंजय व बबलू की बहन की प्रेम नीतेश को रास नहीं आयी. उसने दोनों की प्रेम कहनी से बबलू को अवगत कराया,
उसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या का प्लान बना और गुरूवार की शाम घर से बुला कर रंजय की हत्या कर दी. गिरफ्तार बबलू टेम्पो चलाता है.यहां बताते चले कि रंजय मेहसी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी महेश राम का पुत्र था. उसका शव शुक्रवार की शाम चिंतामनपुर गांव स्थित सरसों के खेत से पुलिस ने बरामद किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन