मजबूरी में औने-पौने में बेच रहे हैं धान
Updated at : 06 Jan 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र के गंधनिया लैंपस के पास पहुंचे किसानों ने कहा कि एक तरफ सुखाड़ है तो दूसरी तरफ किसान औने-पौने दाम में धान बेचने पर विवश हैं. प्रखंड के गंधनिया लैंपस के समक्ष युक्तिडीह के केशव सिंह, काली पदो मानकी, भदुआ नंदलाल मानकी, ढाकपाथर के चंद्रराय मुर्मू, पुनगोड़ा के […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र के गंधनिया लैंपस के पास पहुंचे किसानों ने कहा कि एक तरफ सुखाड़ है तो दूसरी तरफ किसान औने-पौने दाम में धान बेचने पर विवश हैं. प्रखंड के गंधनिया लैंपस के समक्ष युक्तिडीह के केशव सिंह, काली पदो मानकी, भदुआ नंदलाल मानकी, ढाकपाथर के चंद्रराय मुर्मू, पुनगोड़ा के मलिन महाकुड़ ने बताया कि पूर्व में लैंपस धान में बेची जाती थी. लेकिन इस वर्ष अभी तक धान की खरीदारी कहां होगी, इसकी सूचना किसानों को नहीं मिली है.
इसलिए 9 से 10 रुपये किलो धान बेचना पड़ रहा है. किसानों ने बताया कि मेहनत के बाद एक तो सुखाड़, तो दूसरी तरफ धान कटनी के समय पानी होने के कारण किसानों की फसल नष्ट हुई है. इसके बावजूद भी बाजार हाट नहीं अन्य लोगों के पास 9 से 10 रुपये किलो धान बेचना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




