मुर्गा व्यवसायी से 14 हजार रुपये छीना

Updated at : 13 Dec 2015 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
मुर्गा व्यवसायी से 14 हजार रुपये छीना

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत पटपरिया गांव के पास मुर्गा व्यवसायी शहीद मियां से हथियार के बल पर बदमाशों ने 14 हजार पांच सौ रुपये छीन लिया. विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया. घटना शनिवार सुबह की है. घायल व्यवसायी लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है. वह पटपरिया गांव से लहना वसूल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत पटपरिया गांव के पास मुर्गा व्यवसायी शहीद मियां से हथियार के बल पर बदमाशों ने 14 हजार पांच सौ रुपये छीन लिया. विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया.

घटना शनिवार सुबह की है. घायल व्यवसायी लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है. वह पटपरिया गांव से लहना वसूल बाइक से वापस घर लौट रहा था. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. पुलिस को बताया है कि लहना वसूल वापस बाइक नंबर बीआर06एम/2791 से वापस घर लौट रहा था. रास्ते में बसतपुर गांव के यशवंत सिंह, अनिल सिंह, बड़ा बाबू सहित अन्य अज्ञात लोगों ने घेर पहले बेरहमी से पीटा, उसके बाद हथियार का भय दिखा गोली मारने की धमकी देकर पॉकेट से 14 हजार पांच सौ नकद छीन लिया.
थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस कैंप के प्रभारी मेहीलाल यादव ने कहा कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन