हाइटेक होगा बस स्टैंड

मोतिहारी : छतौनी स्थित बस पड़ाव शीघ्र ही हाइटेक बनेगा. अब यहां आनेजाने वाले यात्रियों को तमाम मूलभूत सुविधाएं मिलेगी. यात्रियों के लिए शौचालय, रोशनी एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी. इसके अलावे स्टैंड परिसर में लगने वाले जल-जमाव से भी मुक्ति मिलेगा. बस पड़ाव की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जिम्मेवारी संबंधित नगर निकाय […]
मोतिहारी : छतौनी स्थित बस पड़ाव शीघ्र ही हाइटेक बनेगा. अब यहां आनेजाने वाले यात्रियों को तमाम मूलभूत सुविधाएं मिलेगी. यात्रियों के लिए शौचालय, रोशनी एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी. इसके अलावे स्टैंड परिसर में लगने वाले जल-जमाव से भी मुक्ति मिलेगा.
बस पड़ाव की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जिम्मेवारी संबंधित नगर निकाय की होगी. राज्य सरकार ने बस पड़ाव की बदहाली को गंभीरता से लेते हुए यात्री सुविधाओं को अपग्रेड कर हाइटेक बनाने का निर्देश दिया है.
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीना ने सभी निकायों को नगरपालिका क्षेत्र परिसर में अवस्थित बस पड़ाव पर यात्री सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा है.
सुविधाओं को उपलब्ध कराये जाने को लेकर सरकार द्वारा समय भी निर्धारित किया गया है. तय समय के भीतर सभी निकाय को बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




