गीता की पहचान को मंत्रालय को सौंपी गयी माता-पिता व भाइयों की तसवीर

घोडासहन : आखिकार विदेश मंत्रालय ने एक दशक बाद पाकिस्तान से लौटी मूकबधिर गीता को अपनी बहन बताने वाले प्रखंड के कोइरिया चंपापुर निवासी प्रभू साह व अवधेश शाह के गुहार को सुन लिया है़ इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली से दूरभाष पर उसने बताया कि शिवहर सांसद रमा देवी के प्रयास से मंत्रालय को […]
घोडासहन : आखिकार विदेश मंत्रालय ने एक दशक बाद पाकिस्तान से लौटी मूकबधिर गीता को अपनी बहन बताने वाले प्रखंड के कोइरिया चंपापुर निवासी प्रभू साह व अवधेश शाह के गुहार को सुन लिया है़
इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली से दूरभाष पर उसने बताया कि शिवहर सांसद रमा देवी के प्रयास से मंत्रालय को हम दोनों भाई, चचेरा भाई, चाचा, माता-पिता के साथ 19 व 20 नवंबर को प्रभात खबर में छपी खबर के प्रति के साथ सौंप दी गयी़ इधर शिवहर सांसद रमा देवी ने दूरभाष पर बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की गयी है़
उनके मंत्रालय को गीता के पहचान के लिए कुछ फोटो व प्रभात खबर की प्रति मुहैया करा दी गयी है़ उन्होंने बताया कि मंत्री श्रीमति स्वराज ने फोटो पहचान (मंदिर व कुंआ) के बाद इन लोगों को मिलवाया जायेगा़ हालांकि गीता को अभी इंदौर आश्रम में रखा गया है़ इस कानूनी प्रक्रिया में अभी 15 दिन लग सकते है़ं सांसद ने यह भी बताया कि अब तक फोटो मिलान के बाद डीएनए टेस्ट कराया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




