रघुनाथपुर में घर का ताला तोड़ चार लाख की चोरी

Updated at : 13 Nov 2015 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
रघुनाथपुर में घर का ताला तोड़ चार लाख की चोरी

मोतिहारी़ : तुरकौलिया के रघुनाथपुर में चोरों ने ललन पांडेय के घर का ताला तोड़ नकद, आभूषण सहित लाखों की संपत्ति गायब कर दी. घटना मंगलवार रात की है. उसी दिन सुबह में श्री पांडेय दीपावली के अवसर पर परिवार के साथ अपने गांव तुरकौलिया गये. पडोसियों ने बुधवार की सुबह उनके घर का ताला […]

विज्ञापन

मोतिहारी़ : तुरकौलिया के रघुनाथपुर में चोरों ने ललन पांडेय के घर का ताला तोड़ नकद, आभूषण सहित लाखों की संपत्ति गायब कर दी. घटना मंगलवार रात की है. उसी दिन सुबह में श्री पांडेय दीपावली के अवसर पर परिवार के साथ अपने गांव तुरकौलिया गये. पडोसियों ने बुधवार की सुबह उनके घर का ताला टूटा हुआ देख मोबाइल पर सूचना दी.

श्री पांडेय रघुनाथपुर स्थित डेरा पहुंचे तो घर के अंदर सारा समान बिखरा था. उन्होंने घटना को लेकर थाना में आवेदन देकर तीन लाख का आभूषण, 25 हजार नकद, एलसीडी टीवी, गैस सिलेंडर, एटीएम कार्ड सहित अन्य समान गायब होने की बात कही है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोर गिरोह के बदमाशों को बहुत जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन