बैंक कैशियर से 30 हजार लूटा

मोतिहारी : तुरकौलिया में लक्ष्मीपुर गदरिया गांव के पास स्टेट बैंक के कैशियर अनिल कुमार से अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर 30 हजार रुपये लूट लिया. घटना मंगलवार शाम करीब साढे छह बजे के आसपास की है. घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया. अपराधी बैंक अधिकारी के बाइक की […]
मोतिहारी : तुरकौलिया में लक्ष्मीपुर गदरिया गांव के पास स्टेट बैंक के कैशियर अनिल कुमार से अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर 30 हजार रुपये लूट लिया. घटना मंगलवार शाम करीब साढे छह बजे के आसपास की है.
घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया. अपराधी बैंक अधिकारी के बाइक की चाबी भी छीन ले गये. श्री कुमार तुरकौलिया स्टेट बैंक की शाखा में कैसियर के पद पर कार्यरत है.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि बताया कि इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्री कुमार बैंक से वापस मोतिहारी आ रहे थे. इस दौरान पीछा कर रहे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने लक्ष्मीपुर गदरिया गांव के पास उन्हें घेर लिया. पिस्टल का भय दिखा पैसे से भरा बैग लूट लिया. बैग में 30 हजार नकद सहित बैंक की चाबी व अन्य कागजात भी थे. अपराधी बैंक अधिकारी के बाइक की चाबी छीन कर तुरकौलिया की तरफ फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




