नेपाल पुलिस की फायरिंग में दरभंगा के युवक की मौत
Updated at : 03 Nov 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : नो-मेंस लैंड पर 39 दिनों से आंदोलन कर रहे मधेशियों पर सोमवार की सुबह 4:30 बजे नेपाल सशस्त्र पुलिस के जवानों ने हमला कर दिया. इस दौरान दिन में एक बजे उनकी गोली से दरभंगा के एक युवक की मौत हो गयी. हमले के बाद पुलिस ने मधेशियों के बिस्तर और टेंट में […]
विज्ञापन
रक्सौल : नो-मेंस लैंड पर 39 दिनों से आंदोलन कर रहे मधेशियों पर सोमवार की सुबह 4:30 बजे नेपाल सशस्त्र पुलिस के जवानों ने हमला कर दिया. इस दौरान दिन में एक बजे उनकी गोली से दरभंगा के एक युवक की मौत हो गयी.
हमले के बाद पुलिस ने मधेशियों के बिस्तर और टेंट में आग लगा दी. इधर, मधेशी प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा हटाने के बाद 40 दिन से बंद वीरगंज-रक्सौल सीमा स्थल को सोमवार को खोल दिया गया.
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता लक्ष्मी प्रसाद ढकाल ने बताया कि करीब 170 खाली ट्रक नेपाल से भारत में घुसे, जो एक महीने से यहां फंसे थे. वहीं, जरूरी सामान से लदे ट्रक भारत से नेपाल की सीमा में पहुंचे.
आंदोलन के कारण जरूरी सामान की आपूर्ति रुक गयी थी, जिससे नेपाल में ईंधन का संकट पैदा हो गया था. नेपाल के तराई क्षेत्र के भारतीय मूल के वाशिंदो के हितों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले मधेशी रक्सौल के निकट करीब डेढ़ महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




