आपसी विवाद में मारपीट दो घायल

रक्सौल : शहर के दूरसंचार कॉलोनी परिसर में गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर दूरसंचारकर्मी रामकृपाल साह के पुत्र रोहित कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर बताया है कि रात के करीब 08:30 बजे मो गफ्फार मियां के पुत्र लालबाबू व मेराज अपने […]
रक्सौल : शहर के दूरसंचार कॉलोनी परिसर में गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर दूरसंचारकर्मी रामकृपाल साह के पुत्र रोहित कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर बताया है कि रात के करीब 08:30 बजे मो गफ्फार मियां के पुत्र लालबाबू व मेराज अपने छह साथियों के साथ आया और मुझे घर से बाहर निकाल कर मारपीट करने लगे.
इस दौरान बीच बचाव के लिए आये मेरे पिता रामकृपाल साह पर चाकू से वार किया. घटना में रामकृपाल साह और रोहित को चोट आयी है. जिसके बाद दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




