चालक को घायल कर 45 सौ नकदी छीना

मोतिहारी : चांदमारी रेलवे गुमटी के पास टेंपो चालक शाहिद आलम को घायल कर 45 सौ नकद छीन लिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर बलुआ के मनोज राम सहित चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि रेलवे स्टेशन […]
मोतिहारी : चांदमारी रेलवे गुमटी के पास टेंपो चालक शाहिद आलम को घायल कर 45 सौ नकद छीन लिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर बलुआ के मनोज राम सहित चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि रेलवे स्टेशन कैंपस में टेंपो लगी थी.
टेंपो में मोबाइल रखा हुआ था, जिसे किसी ने चुरा लिया. मोबाइल पर फोन करने पर मनोज राम ने उठाया. मोबाइल मांगने पर उसने अपने सहयोगियों के साथ चांदमारी रेलवे गुमटी के पास घेर बेरहमी से पीटा, उसके बाद पॉकेट से पैसा छीन लिया. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




