गोवास में लगी आग, एक की मौत
Updated at : 25 May 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र के भलुअहियां गांव में बीती रात गोवास में मच्छर भगाने के लिए जलाये गये घुर से लगी आग में गृहस्वामी की झुलस कर मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन मवेशी भी आग में जल गये. जानकारी के अनुसार, भलुअहिया निवासी भरत राम बीती रात अपने गोवास पर सोये हुए थे. […]
विज्ञापन
रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र के भलुअहियां गांव में बीती रात गोवास में मच्छर भगाने के लिए जलाये गये घुर से लगी आग में गृहस्वामी की झुलस कर मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन मवेशी भी आग में जल गये.
जानकारी के अनुसार, भलुअहिया निवासी भरत राम बीती रात अपने गोवास पर सोये हुए थे. इसी बीच रात के करीब 11:15 बजे मच्छर भगाने के जलाये गये घुर से गोवास में आग लग गयी. जब तक ग्रामीण घर में लगी आग पर काबू पाते घर के अंदर सो रहे भरत राम पूरी तरह झुलस गये. इस कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
साथ ही गोवास में छह बकरी व एक भैंस की मौत भी जलने से हो गयी. हजारों रुपये मूल्य के अनाज भी जल गये. घटना की सूचना पर देर रात पहुंची पलनवा थाना की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ग्रामीणों ने बताया कि रात के 11:15 से लेकर दो घंटा तक आग लगी रही, फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया गया, लेकिन अग्निशमन दस्ता की टीम यहां नहीं पहुंची. इसके बाद बगल की खेत में पंपसेट चला कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. इधर, रविवार की सुबह अंचलाधिकारी हेमंत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. पलनवा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उधर, सीओ हेमंत कुमार ने कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार को कबीर अंत्येष्ठि योजना के 1500 रुपये की राशि दाह संस्कार की राशि मुखिया द्वारा दी जा चुकी है. आपदा की राशि के लिए विभाग को जानकारी दी गयी है, यूडी केस व पोस्टमार्टम की र्पिट आने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




