भय के साये में बीतता रहा एक-एक पल

Updated at : 26 Apr 2015 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
भय के साये में बीतता रहा एक-एक पल

मोतिहारी : शनिवार को जिले के आया भूकंप जिलेवासियों को झकझोर कर रखा दिया. भूकंप के झटके ने जिले के 11 लोगों को मौत के आगोश मे ढकेल दिया जब कि कितने लोगों को बेघर कर दिया. झटका पर झटका खाने के बाद लोगों में भय व्याप्त रहा पूरे दिन लोगों को मौत का भय […]

विज्ञापन
मोतिहारी : शनिवार को जिले के आया भूकंप जिलेवासियों को झकझोर कर रखा दिया. भूकंप के झटके ने जिले के 11 लोगों को मौत के आगोश मे ढकेल दिया जब कि कितने लोगों को बेघर कर दिया. झटका पर झटका खाने के बाद लोगों में भय व्याप्त रहा पूरे दिन लोगों को मौत का भय सताते रहा. एक-एक क्षण भय के साथ में बीता इस भूकंप के झटके ने विद्यालयों, घरों, मंदिरों के दीवारों को गिरा दिया.
भूकंप में बेलबनवा स्थित प्राथमिक विद्यालय की सीढ़ी ध्वस्त हो गई जब कि गोपालपुर स्थित मंदिर की दीवार फट गयी. वहीं कोर्ट परिसर स्थित बिल्डिंग की छत फट गयी. वही शरण कॉम्पलेक्स का खंभा भी टूट गया. बैंक ऑफ इंडिया की रेलिंग टूट गई. वहीं स्टेशन रोड में पेड़ की डाली टूट कर चाय दुकान पर गिर गई है.
घर से बाहर निकले लोग
आम तौर पर अपने आप को सुरक्षित करने के लिए लोग अपने घर में रहते हैं. पर शनिवार को अपने आप बचाने के लिए घर से बहार निकलने की होड़ रही. जब भी भूकंप के झटके आते थे लोग तेजी से बाहर निकलते थे.
बंद रही दुकानें
लोगों में भूकंप का दहशत इस प्रकार था कि दुकानें बंद रही, सड़क सुन सान रहा सभी लोग अपने परिजनों के साथ सुरक्षित स्थान पर रहना ही उचित समङो. वही लोग अपने दूर रहने वाले रिश्तेदारों व परिजनों का हाल जानने के लिए फोन करते रहे.
टीवी से चिपके रहे लोग
भूकंप के पहले झटके के बाद लोग जानकारी के लिए टीवी के खबरिया चैनलों से जुड़ गय़े
चैनलों के माध्यम से लोगों को भूकंप के झटका अगले कुछेक घंटों में भी आये की जानकारी मिली़ इस सूचना पर लोगों में भूकंप की स्थिति बनी रही़ इसी बीच दूसरी, तीसरी व चौथी बार भूकंप का झटका आया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन