जिले में डूबने से छह की मौत

मोतिहारी : जिले में सोमवार को बाढ की पानी में डुबकर छह लोग की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग लापता है, जिनकी तलाश चल रही है. शहर के अगरवा मोहल्ला में वकील शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार पानी की मौत पानी में डुबकर हो गयी. वकील पीपरा चकबारा का है. परिवार के […]
मोतिहारी : जिले में सोमवार को बाढ की पानी में डुबकर छह लोग की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग लापता है, जिनकी तलाश चल रही है. शहर के अगरवा मोहल्ला में वकील शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार पानी की मौत पानी में डुबकर हो गयी. वकील पीपरा चकबारा का है. परिवार के साथ अगरवा में रहता था. लखौरा के नौरंगिया गांव में 60 वर्षीय रामअयोध्या साह की पानी में डुबने से मौत हो गयी. बंजरिया के चैलाहा में विसमिल्ला के 13 वर्षीय पुत्र जौवाद हुसैन भी बाढ की पानी में डुब गया.
मुफस्सिल थाना के हजार टिकुलिया में विकास ठाकुर के आठ वर्षीय पुत्र धीरज कुमार भी प्रलयकारी बाढ की भेट चढ गया. इधर ढाका मोतिया नाला में एक लावारिस शव बरामद हुआ है. वहीं मुफस्सिल थाना के बतरौलिया में दो व पतौरा में एक युवक बाढ की पानी में डूब गया. तीनों युवकों की खोजबीन में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि लोगों के सहयोग से एनडीआरएफ की टीम खोज में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




