डांस प्रशिक्षण के केंद्र संचालक पर चाकू से किया वार

Updated at : 28 Jul 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
डांस प्रशिक्षण के केंद्र संचालक पर चाकू से किया वार

मोतिहारी : शहर के चांदमारी में डांस प्रशिक्षण केंद्र के संचालक चंद्रशेखर कुमार को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी. घटना बुधवार सुबह की है. घटना को लेकर चंद्रशेखर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने चांदमारी आनंदमार्ग रोड निवासी किशन पटेल को आरोपित किया है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के चांदमारी में डांस प्रशिक्षण केंद्र के संचालक चंद्रशेखर कुमार को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी. घटना बुधवार सुबह की है. घटना को लेकर चंद्रशेखर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने चांदमारी आनंदमार्ग रोड निवासी किशन पटेल को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है

कि प्रशिक्षण केंद्र के पास खड़ा होकर पांच-सात लड़के डांस सीखने आये बच्चों को चिढ़ा रहे थे. बाइक की हवा भी खोल दी.इसकी शिकायत करने बदमाशों के परिजनों के पास गया.परिजन ने कहा कि इसके बाद शिकायत का मौका नहीं मिलेगा. कुछ देर बाद किशन कुमार ने आकर गाली गलौज की, उसके बाद चाकू मार घायल कर दिया. धमकी दिया कि शिकायत घर तक पहुंची तो गोली मार हत्या कर दूंगा. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन