एक परिवार के चार लोगों को घर में घुस कर पीटा

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत टिकुलिया गांव में बलिस्टर पासवान को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना को लेकर उसने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान सिकंदर पासवान, सुनील पासवान, मनोज पासवान, श्याम सुंदर पासवान, बीरा पासवान, श्यामलाल पासवान, शंकर पासवान, राजेंद्र […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत टिकुलिया गांव में बलिस्टर पासवान को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना को लेकर उसने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान सिकंदर पासवान, सुनील पासवान, मनोज पासवान, श्याम सुंदर पासवान, बीरा पासवान, श्यामलाल पासवान, शंकर पासवान,
राजेंद्र पासवान सहित अन्य लोग शराब के नशे में धुत होकर दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. बचाने आयी पत्नी सोना देवी, पुत्र रवि पासवान व पड़ोसी हुसैन अंसारी के साथ भी मारपीट की. घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




