शातिर कुणाल और दीपक पासवान गिरोह के बीच हो सकता है गैंगवार

मोतिहारी : कुख्यात कुणाल सिंह व दीपक पासवान गिरोह के बीच गैंगवार हो सकता है. छतौनी के किराना व्यवसायी इंद्रजीत जायसवाल हत्याकांड में गिरफ्तार दवा व्यवसायी पप्पू कुशवाहा ने पूछताछ में पुलिस को इस बात का संकेत दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि बबलू दूबे की हत्या का बदला लेने व शहर में […]
मोतिहारी : कुख्यात कुणाल सिंह व दीपक पासवान गिरोह के बीच गैंगवार हो सकता है. छतौनी के किराना व्यवसायी इंद्रजीत जायसवाल हत्याकांड में गिरफ्तार दवा व्यवसायी पप्पू कुशवाहा ने पूछताछ में पुलिस को इस बात का संकेत दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि बबलू दूबे की हत्या का बदला लेने व शहर में दहशत फैला रंगदारी वसूलने की प्लानिंग दीपक पासवान ने बनायी है.बबलू का सारा हथियार व गोली दीपक के पास ही है.
एक सप्ताह पहले दीपक के बरकुरवा स्थित घर पर भास्कर पांडेय, फरहान, मुन्ना पाठक, अरुण यादव, प्रकाश शर्मा इकठ्ठे हुए थे. वहीं पर बबलू दूबे की हत्या का बदला लेने व शहर में दहशत फैला रंगदारी वसूलने की कसम सभी ने खायी थी.इसी प्लानिंग के तहत किराना व्यवसायी इंद्रजीत जायसवाल की हत्या की गयी. इसके पीछे दहशत फैलाना और कुणाल को चैलेंज कर उसे मांद से बाहर निकलने पर मजबूर करना मकसद था, ताकि बौखला कर कुणाल बाहर निकले और हमलोग उसे मौत के घाट उतार बबलू की हत्या का बदला ले सके. प्लानिंग के अनुसार, दीपक ने 17 जुलाई की सुबह अरुण व प्रकाश को फोन कर बुला प्लान समझाया.
उनको लाइनिंग करने की जिम्मेवारी दी गयी. दोनों करीब आठ बजे शाम से ही इंद्रजीत के दुकान के आसपास मंडरा कर उसकी हरेक गतिविधि की खबर हमलोगों को दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




