पुलिस को थी बड़े हमले की आशंका!

Updated at : 04 Jul 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को थी बड़े हमले की आशंका!

रक्सौल : रविवार से ही पुलिस शहर में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया था. इस जांच के दौरान स्लेरियो बीट गाड़ी में घुम रहे पांच युवकों पर पुलिस को शंका हुआ कि ये अपराधी हैं, उनका पीछा शुरू कर दिया. हालांकि, गाड़ी में बैठे युवक पुलिस वाहन को देख डर गये और घटनास्थल से […]

विज्ञापन

रक्सौल : रविवार से ही पुलिस शहर में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया था. इस जांच के दौरान स्लेरियो बीट गाड़ी में घुम रहे पांच युवकों पर पुलिस को शंका हुआ कि ये अपराधी हैं, उनका पीछा शुरू कर दिया. हालांकि, गाड़ी में बैठे युवक पुलिस वाहन को देख डर गये और घटनास्थल से भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया और बड़ी मसजिद के पास से उन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, इनमें से पांच में कई युवक शराब का सेवन किये हुए थे. पुलिस सूत्रों का कहना है

कि मोबाइल लिसनिंग से दो दिन पहले ही पुलिस को मालूम हुआ था कि अपराधी रक्सौल में किसी बड़े घटना को अंजाम देने वाले है. हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ खास कहने से इनकार कर रही है. लेकिन थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने घटनास्थल पर आक्रोश में यह कह गये कि इन बदमाशों में उलझ जाने के कारण अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. अगर यह बात सही है तो, अब सवाल उठता है कि यदि पुलिस को पहले से ऐसे किसी घटना की आशंका थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन