कर्ज का पैसा मांगने पर दंपती पर जानलेवा हमला

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत गढ़वा खजुरिया गांव में कर्ज का पैसा वापस मांगने पर देवकांत राम व उसकी पत्नी लालती देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना को लेकर लालती ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने […]
मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत गढ़वा खजुरिया गांव में कर्ज का पैसा वापस मांगने पर देवकांत राम व उसकी पत्नी लालती देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना को लेकर लालती ने नगर थाना में आवेदन दिया है.
उसने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण सुभाष राम ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50 हजार कर्ज लिया था. तीन महीना के अंदर पैसा वापस करने की बात कही थी. तय समय पर पैसा वापस मांगने गये पति देवकांत राम के साथ गाली गलौज की. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने गयी तो सुभाष राम, सत्येंद्र राम, श्रवण राम व चलितर राम में लाठी-डंडा से मार घायल कर दिया. गले से सोने की लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




