ऑटोचालकों ने पुलिस को खदेड़ा, नोकझोंक

Updated at : 08 Jun 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटोचालकों ने पुलिस को खदेड़ा, नोकझोंक

मोतिहारी : शहर में जाम की समस्या झेल रहे लोगों को निजात के लिए गांधी चौक से मधुबन छावनी चौक नई पुलिस टीम की व्यवस्था की गयी थी. इसी बीच ऑटो को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस व ऑटो चालक आपस में भिड़ गये. देखते-देखते चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इतना ही […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में जाम की समस्या झेल रहे लोगों को निजात के लिए गांधी चौक से मधुबन छावनी चौक नई पुलिस टीम की व्यवस्था की गयी थी. इसी बीच ऑटो को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस व ऑटो चालक आपस में भिड़ गये. देखते-देखते चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इतना ही नहीं चालक पुलिस को खदेड़ने लगे.

मामला बिगड़ता देख पुलिस ने इसकी सूचना नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह को दी. मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने चालकों से वार्ता कर नियम पालन करने की चेतावनी दी. हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया. उन्होंने कहा कि दोपहर बाद परिचालन सामान्य हो गया. उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग स्थल पर ऑटो व अन्य वाहनों के नहीं लगने से दोपहर में करीब दो से तीन घंटे तक प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन