बुजुर्गों को सम्मान हर हाल में मिलना चाहिए

Updated at : 19 Feb 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्गों को सम्मान हर हाल में मिलना चाहिए

बिहार सेंट्रल स्कूल में सेमिनार का हुआ आयोजन बक्सर : नगर के बाइपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में समाज में बुर्जुग व्यक्तियों के महत्व विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ साहित्यकार कुमार नयन ने कहा कि बुजुर्गों को सर्वाधिक सम्मान मिलना […]

विज्ञापन

बिहार सेंट्रल स्कूल में सेमिनार का हुआ आयोजन

बक्सर : नगर के बाइपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में समाज में बुर्जुग व्यक्तियों के महत्व विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ साहित्यकार कुमार नयन ने कहा कि बुजुर्गों को सर्वाधिक सम्मान मिलना चाहिए, ताकि उनका एकांकी जीवन खुशहाल रहे. समीक्षक डॉ दीपक कुमार राय ने बुजुर्गों को अपना प्रेरणा स्रोत बताया एवं समाज में उनकी दयनीय स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें हर
हाल में बुजुर्गों को सम्मान देना चाहिए. डॉ महेंद्र प्रसाद ने भी बुजुर्गों के अनुभव एवं उनकी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए उनके द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. अतिथियों के अलावे बच्चों ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी. आठवीं की छात्र संदीप सम्राट ने कहा कि बुजुर्ग समाज के लिए रीढ़ हैं. विद्यालय के निदेशक इ.आरबी सिंह ने बुजुर्गों का अनुभव और मार्गदर्शन का उल्लेख किया. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव सरोज कुमार सिंह, छात्रा संगधी, रवि रंजन, संदीप सम्राट, सोम्या, श्रेया समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन