पीड़ितों ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

Published at :03 Sep 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़ितों ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अखौरीपुर गोला में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये का सामान चुरा लिया. चोर घर में रखे कीमती जेवर,कपड़े व बीस हजार नकदी चुरा कर आराम से चंपत हो गये. घरवालों को शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गये. सूचना मिलने […]

विज्ञापन

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अखौरीपुर गोला में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये का सामान चुरा लिया. चोर घर में रखे कीमती जेवर,कपड़े व बीस हजार नकदी चुरा कर आराम से चंपत हो गये. घरवालों को शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गये.

सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. इसको लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने बताया कि अखौरीपुर गोला के हीरा चौधरी का पूरा परिवार गुरुवार की रात घर में सोया हुआ था, तभी चोर घर में घुस गये और घर में रखे एक बक्से से सोने चांदी के जेवरात,कीमती कपड़े, बीस हजार नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चुरा कर आराम से निकल गये. सुबह परिवार के सदस्यों ने देखा कि घर में सामान बिखरा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन