नियुक्ति में देरी के लिए कृषि विभाग जिम्मेवार कृषि समन्वयकों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Published at :27 May 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
नियुक्ति में देरी के लिए कृषि विभाग जिम्मेवार कृषि समन्वयकों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

बक्सर : कृषि समन्वयक संघ पटना के समर्थन में जिले के कृषि समन्वयक संघ बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल के दूसरे दिन समन्वयकों ने बक्सर कृषि कार्यालय के प्रांगण में धरना एवं प्रदर्शन किया़ धरना तथा प्रदर्शन संघ के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में किया गया़ जिलाध्यक्ष ने […]

विज्ञापन

बक्सर : कृषि समन्वयक संघ पटना के समर्थन में जिले के कृषि समन्वयक संघ बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल के दूसरे दिन समन्वयकों ने बक्सर कृषि कार्यालय के प्रांगण में धरना एवं प्रदर्शन किया़ धरना तथा प्रदर्शन संघ के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में किया गया़

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि विभाग जान बूझकर देर कर रहा है़ नियमित नियुक्ति में हो रही विलंब के लिए कृषि विभाग स्वयं जिम्मेवार है़ राज्य कर्मचारी चयन आयोग को नियमित करने संबंधित नियमावली उपलब्ध नहीं करा रही है़ मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी. बैठक में चंद्रदेव उपाध्याय, प्रदीप चौबे, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रसुन्न सौरभ समेत अन्य मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन