पुल निर्माण के लिए अनशन पर बैठे डॉ स्वामीनाथ

ब्रह्मपुर : गंगा नदी पर पीपा पुल बनाने की मांग को लेकर नैनिजोर मठिया पर लगातार तीसरी बार 26 जनवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्रह्मपुर के पूर्व विधायक 80 वर्षीय डॉ स्वामीनाथ तिवारी अनशन पर बैठ गये. श्री तिवारी ने कहा कि पिछले साल अप्रैल माह में बिहार घाट पर उनका अनशन दसवें […]
ब्रह्मपुर : गंगा नदी पर पीपा पुल बनाने की मांग को लेकर नैनिजोर मठिया पर लगातार तीसरी बार 26 जनवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्रह्मपुर के पूर्व विधायक 80 वर्षीय डॉ स्वामीनाथ तिवारी अनशन पर बैठ गये. श्री तिवारी ने कहा कि पिछले साल अप्रैल माह में बिहार घाट पर उनका अनशन दसवें दिन प्रशासन के इस वादे पर टूटा था कि पीपा पुल शीघ्र बन कर तैयार होगा,
लेकिन दस माह बितने के बाद भी अब तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं निकाला़ लिहाजा इस बार की लड़ाई आर पार की होगी़ डॉ तिवारी ने कहा कि सरकार को समय निश्चित करना होगा,तभी जाकर हमारा अनशन समाप्त होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




