धनकटनी के समय मिल रहा अनुदान

बक्सर : जिले में किसानों को डीजल अनुदान की राशि वैसे समय में मिल रही है, जब किसान अपनी खेतों में लगे धान की फसल की कटनी में जुट गये हैं. जब राशि की जरूरत थी, तब किसान कर्ज लेकर खेतों का पटवन करने को विवश थे. रोपनी के कुछ दिन बाद खेतों में पानी […]
बक्सर : जिले में किसानों को डीजल अनुदान की राशि वैसे समय में मिल रही है, जब किसान अपनी खेतों में लगे धान की फसल की कटनी में जुट गये हैं. जब राशि की जरूरत थी, तब किसान कर्ज लेकर खेतों का पटवन करने को विवश थे. रोपनी के कुछ दिन बाद खेतों में पानी की जरूरत थी,
तो उस समय सरकार व जिले के अधिकारियों ने सुस्ती दिखाया और कुछ दिनों के बाद विस चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गया, जो अधिकारियों के लिए बहाना बन गया. उस वक्त पानी व पैसे के लिए भूमिपुत्र त्राहिमाम कर रहे थे और अधिकारी एसी कमरों में आराम फरमा रहे थे. आज जब नयी सरकार ने सख्ती बरती है, तो किसानों के खाते में अनुदान की राशि जाने लगी है़ 30 नवंबर तक डीजल अनुदान की राशि हर-हाल में बांट देने की हिदायत सभी बीडीओ को दी गयी है. वहीं, कुछ अधिकारी अभी भी सुस्ती बरत रहे हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




