भवन निर्माण में लगे मजदूर को अपराधियों ने मारी गोली

कोचस/बक्सर : नगर क्षेत्र के वार्ड 16 स्थित बीआरसी भवन के निर्माण कार्य के मुंशी को खोजने आये अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार कर जख्मी कर दिया. अपराधियों ने निर्माणाधीन भवन में ही सो रहे मिस्त्री व मजदूरों से मुंंशी को मोबाइल से फोन कर बुलाने के लिए कहा. मना करने पर एक […]
कोचस/बक्सर : नगर क्षेत्र के वार्ड 16 स्थित बीआरसी भवन के निर्माण कार्य के मुंशी को खोजने आये अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार कर जख्मी कर दिया. अपराधियों ने निर्माणाधीन भवन में ही सो रहे मिस्त्री व मजदूरों से मुंंशी को मोबाइल से फोन कर बुलाने के लिए कहा. मना करने पर एक अपराधी ने गोली चला दी, जो बक्सर जिले के चौसा थाना अंतर्गत महुआरी गांव के 19 वर्षीय सुनील कुमार के शरीर के दाहिने हिस्से को छूती हुई निकल गयी. घायल मजदूर को पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




