सदर अस्पताल बन गया है रेफर अस्पताल

बक्सर : राज्य में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसके बाद भी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में कमी पायी जा रही है. एक तरफ मातृ सुरक्षा को लेकर सरकार काफी गंभीर है. प्रसव के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए बार-बार निर्देश दिये […]
बक्सर : राज्य में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसके बाद भी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में कमी पायी जा रही है. एक तरफ मातृ सुरक्षा को लेकर सरकार काफी गंभीर है. प्रसव के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए बार-बार निर्देश दिये जा रहे हैं, लेकिन जिले के सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर अस्पताल में सीजेरियन सुविधा देने की बजाय रेफर करने में विश्वास कर रहे हैं, जिसके कारण गरीब मरीज सीजेरियन के लिए निजी अस्पतालों के चंगुल में फंस जाते हैं.
इसके साथ ही प्रसव के लिए प्रसव वार्ड में एडमिट कुछ मरीज प्रबंधन को बिना किसी सूचना दिये ही गायब पाये जाते हैं. ऐसे मरीजों को अस्पताल के स्टाफ लामा मरीज कहते हैं. लामा मरीजों की संख्या महीने में किये गये सीजेरियन मरीज तथा ऑपरेशन के लिए रेफर किये गये मरीजों की संख्या से ज्यादा है. सदर अस्पाताल में पहले की अपेक्षा स्वास्थ्य सेवा में कमी आ गयी है. स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिले के सदर अस्पताल को आइएसओ की सुविधा भी मिली थी. सुविधाओं में कमी की वजह से आइएसओ की सुविधा का रिन्यूवल पिछले साल से नहीं हो सका है, जिसके कारण सदर अस्पताल में सीजेरियन की सुविधा कम रेफर ज्यादा किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




