बिहार का मौसम फिर लेगा करवट, अगले तीन दिनों तक इन जिलों में आंधी, बारिश व ठनके के आसार

बिहार का मौसम (Bihar ka mausam) एकबार फिर से करवट लेने जा रहा है. राजधानी पटना समेत कोसी-सीमांचल के कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं. आंधी की संभावना भी सीमांचल के कई जिलों में देखी जा रही है. जानिए वेदर रिपोर्ट..
बिहार का मौसम (Bihar ka mausam) फिर एकबार करवट ले सकता है. बिहार के अधिकतर जिलों में बुधवार से हल्की बारिश की संभावना है. वहीं कोसी-सीमांचल इलाके में आंधी-तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गयी है. पटना में भी बारिश और ठनके के आसार हैं. मानसून को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आयी है. जानिए क्या है वेदर रिपोर्ट…
मौसम मामले के जानकारों की मानें तो कोसी-सीमांचल क्षेत्र में आंधी और वज्रपात की भी आशंका है. अररिया, सुपौल और किशनगंज में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है. बांका में मंगलवार तक तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया. लोग अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि कुछ राहत मिले. कृषि विज्ञान केंद्र बांका के मौसम वैज्ञानिक जुबली साहू के अनुसार दो दिनों तक गर्मी के सितम से राहत नहीं मिलेगी, लेकिन क्षेत्र में 18 मई से मेघगर्जन, तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं राजधानी पटना में भी गुरुवार से हल्की बारिश और ठनके की संभावना है.
#राजधानी पटना शहर का मौसम पूर्वानुमान pic.twitter.com/qoj8LwxAgL
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 17, 2023
भागलपुर जिले में तेज धूप व गर्म हवाओं का सिलसिला मंगलवार को जारी रहा. जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा. तापमान अधिक रहने के कारण शहर के लोगों गर्मी व उमस का अहसास हुआ. खासकर सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक लोग गर्मी से परेशान रहे. जिले में 12 किमी प्रतिघंटे की गति से पूर्वा हवा चलती रही.
Also Read: Monsoon 2023: बिहार में मानसून कब आएगा? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, जानिए बारिश को लेकर ताजा अपडेट
बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 17 से 19 मई के बीच भागलपुर जिले में आसमान में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है. 18 से 19 मई के बीच हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने के आसार हैं. इस दौरान पूर्वी हवा चलने की संभावना है. हवा की औसत गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.
कटिहार जिले में सूर्यदेव का तेवर बढ़ता जा रहा है.मंगलवार को गर्म पछुआ हवा चली जिससे धूप के तेवर और भी तल्ख हुए. जिले का अधिकतम तापमान 38 तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया. उमस भी बढ़ी है. तेज धूप और उमस भरी गर्मी में लोग बेवजह बाहर नहीं निकल रहे. तेज धूप, तपन व लू के थपेड़ों ने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










