Live Updates

Bihar Flood Updates : बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बागमती, बुढ़ी गंडक, अधवारा और महानंदा खतरे के निशान से ऊपर

Updated:
विज्ञापन

Bihar Flood Live Updates : पटना. राज्य में 11 जिलों के 87 प्रखंडों की 680 पंचायतें बाढ़ की जद में हैं. बाढ़ से 16 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. एक लाख 42 हजार लोगों को सुरक्षित स्स्थानों पर पहुंचाया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राहत सामग्रियां बाटी जा रही हैं. राज्य के 30 राहत केंद्रों में 14 हजार लोग ठहराये गये हैं. सामुदायिक रसोई की संख्या बढ़ कर 544 हो गयी है, जहां दो लाख छह हजार लोगों को भोजन कराया जा रहा है. गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और दरभंगा में वायु सेना के हेलीकाप्टर से फूड पैकेट गिराये गये. मंगलवार और बुधवार को नेपाल और बिहार के सीमावर्ती जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola