नियोजित शिक्षक आज से स्कूलों में करेंगे तालाबंदी व पठन-पाठन ठप

आरा/पीरो/शाहपुर/बिहिया : मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आंदोलनरत प्राथमिक विद्यालयों के नियोजित शिक्षक शुक्रवार से विद्यालयों में तालाबंदी कर पठन-पाठन ठप करेंगे. गुरुवार को संघ से जुड़े शिक्षकों की बैठक में तय किया गया कि शुक्रवार से विधिवत हड़ताल शुरू की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गोरख […]
आरा/पीरो/शाहपुर/बिहिया : मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आंदोलनरत प्राथमिक विद्यालयों के नियोजित शिक्षक शुक्रवार से विद्यालयों में तालाबंदी कर पठन-पाठन ठप करेंगे. गुरुवार को संघ से जुड़े शिक्षकों की बैठक में तय किया गया कि शुक्रवार से विधिवत हड़ताल शुरू की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने की. मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव महिपाल सिंह, शंकर कुमार सिंह, चंद्र भानु पांडेय, अखिलेश कुशवाहा, राजदेव सिंह आदि मौजूद थे.
बिहिया में विजय सिंह की अध्यक्षता व चंदेश्वर सिंह के संचालन में निर्णय लिया गया कि समान वेतन लागू होने तक स्कूलों में तालाबंदी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










