लावारिस बैग में बम की अफवाह निकलीं शराब की 104 बोतलें

आरा : स्टेशन परिसर में बुधवार की सुबह लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया. बैग में बम होने की अफवाह उड़ी और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. लगभग घंटे भर तक स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मची रही. सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी सक्रिय हो गयी. जांच-पड़ताल के बाद बैग से शराब की बोतलें […]
आरा : स्टेशन परिसर में बुधवार की सुबह लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया. बैग में बम होने की अफवाह उड़ी और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. लगभग घंटे भर तक स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मची रही. सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी सक्रिय हो गयी. जांच-पड़ताल के बाद बैग से शराब की बोतलें निकलीं, तो यात्रियों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली. बताया जा रहा है कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लावारिस हालत में एक बड़ा-सा बैग पड़ा हुआ था. काफी देर से खड़े यात्री बैग को देख रहे थे. बैग लेने के लिए जब कोई नहीं आया, तो यात्रियों को शक हुआ. इसके बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गयी. देखते-देखते बैग के पास से लोग दूर हट गये और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










