राष्ट्रपिता को दी गयी श्रद्धांजलि

आरा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शहर समेत जिले भर में विभिन्न पार्टी व संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर गांव-गरीब चेतना मंच के संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई. मौके पर एसपी क्षत्रनील सिंह […]
आरा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शहर समेत जिले भर में विभिन्न पार्टी व संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर गांव-गरीब चेतना मंच के संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई. मौके पर एसपी क्षत्रनील सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महात्मा गांधी को सत्य व अहिंसा का पुजारी बताया. पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है.
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, पूर्व सीएस डॉ बीडी पांडेय, सीएस डॉ रास बिहारी सिंह, डीएस डॉ सतीश कुमार सिन्हा, डॉ बीरेंद्र प्रताप सिंह, परवेज अख्तर, विजय सिंह, सरदार गुरु शरण सिंह, अजीत चंद्रवंशी आदि ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










