एसपी ने किया पदभार ग्रहण दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Published at :14 Apr 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने किया पदभार ग्रहण दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

आरा : पदभार ग्रहण के पश्चात नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि क्राइम कंट्रोल और जनता से बेहतर संबंध स्थापित करना मेरी प्राथमिकता होगी. 2005 बैच के आईपीएस क्षत्रनील सिंह इसके पहले सीतामढ़ी, कटिहार, पटना सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वर्तमान में बीएमपी-10 […]

विज्ञापन

आरा : पदभार ग्रहण के पश्चात नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि क्राइम कंट्रोल और जनता से बेहतर संबंध स्थापित करना मेरी प्राथमिकता होगी. 2005 बैच के आईपीएस क्षत्रनील सिंह इसके पहले सीतामढ़ी, कटिहार, पटना सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वर्तमान में बीएमपी-10 में कमांडेट पद पर पदस्थापित थे. श्री सिंह मूलरूप से भागलपुर के रहने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ करेगी, वहीं आम लोगों से भी विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस को सहयोग करने की अपील की.

एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन : योगदान करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव के ग्रामीण मिले. ग्रामीणों ने अजीमाबाद थानाध्यक्ष विमलेश पासवान पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की.
ग्रामीणों का कहना था कि गत दिनों छापेमारी के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की थी. विरोध करने के बावजूद महिलाओं पर भी प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी थी. सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन