मरीज बेहाल, डॉक्टर गायब, कैसे होगा इलाज

आरा/ सहार : डॉक्टर नदारद , मरीज बेहाल यह हाल है सहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का. बुधवार को डॉक्टर की राह देखते देखते मरीज बीना दिखाये ही अपने घर को लौट गये. लेकिन डॉक्टर साहब नहीं आये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 100 की संख्या में मरीज दिखाने के लिए आते है. 36 मरीज दूर […]
आरा/ सहार : डॉक्टर नदारद , मरीज बेहाल यह हाल है सहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का. बुधवार को डॉक्टर की राह देखते देखते मरीज बीना दिखाये ही अपने घर को लौट गये. लेकिन डॉक्टर साहब नहीं आये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 100 की संख्या में मरीज दिखाने के लिए आते है. 36 मरीज दूर – दराज से दिखाने के लिए आये थे.
काफी देर तक डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे. इसके बाद मरीज के परिजनों ने जम कर हंगामा किया. जिससे अफरा – तफरी का माहौल कायम हो गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीरो में मीटिंग में भाग लेने के लिए गये हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










