दवा दुकानों की खुली पोल

आरा : दवा दुकानों पर हो रही छापेमारी और जब्त हो रही दवाओं से विभाग भी सकते में हैं. दवा की खरीद और बिक्री में भी भारी अंतर पाया गया हैं. छापेमारी से यह खुलासा हुआ है कि कंपनी से 65 रुपये में खरीदी दवा बाजार में 225 रुपये में बेची जा रही हैं. दवा […]
आरा : दवा दुकानों पर हो रही छापेमारी और जब्त हो रही दवाओं से विभाग भी सकते में हैं. दवा की खरीद और बिक्री में भी भारी अंतर पाया गया हैं. छापेमारी से यह खुलासा हुआ है कि कंपनी से 65 रुपये में खरीदी दवा बाजार में 225 रुपये में बेची जा रही हैं. दवा दुकानदारों द्वारा क्रय-विक्रय का लिस्ट भी नहीं दिया जा रहा हैं.
छापेमारी के दौरान बारह तरह की दवा टीम द्वारा जब्त की गयी है. जब्त दवाओं में कुछ दवाओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध हैं फिर भी उसे बेचा जा रहा था अब तक टीम ने आधा दर्जन दवा दुकानों में छापेमारी की हैं.
ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार रसीक ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा . उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के साथ ही दवा दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. कई दुकानों पर प्रतिबंधित दवा भी पाया गया है जिसकी जांच की जा रही हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










