सांस्कृतिक भवन व पार्क होंगे जल्द ही नगर निगम के हवाले

आरा : सांस्कृतिक भवन और पार्क जल्द ही नगर निगम के हवाले हो जायेगा. इसको लेकर नगर निगम के महापौर सुनील कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर मांग की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल यह जिला प्रशासन के अधीन है. मेयर ने बताया कि नगर निगम के अधिनस्थ होने से उसकी साफ – सफाई […]
आरा : सांस्कृतिक भवन और पार्क जल्द ही नगर निगम के हवाले हो जायेगा. इसको लेकर नगर निगम के महापौर सुनील कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर मांग की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल यह जिला प्रशासन के अधीन है. मेयर ने बताया कि नगर निगम के अधिनस्थ होने से उसकी साफ – सफाई और सौंदर्यीकरण का विशेष ख्याल रहेगा.
जिलाधिकारी से आदेश मिलने के बाद जल्द ही सांस्कृतिक भवन व पार्क नगर निगम के पास होगा. मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को साफ-सुथरा और सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य कराया जा रहा है. आनेवाले दिनों में कई और बेहतर कार्य होंगे. जिससे शहर के लोग लाभांवित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










