नामांकन में धांधली के विरोध में छात्र समागम का प्रदर्शन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 May 2015 8:51 AM
विज्ञापन

आरा : नामांकन में हुए धांधली के विरोध में छात्र समागम के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया. छात्र समागम के नेताओं ने एम कॉम के नामांकन में धांधली का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुमुद पटेल ने किया. विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा […]
विज्ञापन
आरा : नामांकन में हुए धांधली के विरोध में छात्र समागम के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया. छात्र समागम के नेताओं ने एम कॉम के नामांकन में धांधली का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुमुद पटेल ने किया.
विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि अगर जल्द-से-जल्द पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जुझारू आंदोलन करेगा. छात्र समागम के जिला संयोजक प्रिंस सिंह बजरंगी ने कहा कि जिस प्रकार से नामांकन में धांधली हो रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरिटवाले छात्रों के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है, जिसे छात्र समागम बरदाश्त नहीं करेगा.
विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष दीपक युवराज ने कहा कि जांच कमेटी का गठन जल्द-से-जल्द किया जाये एवं धांधली को सभी के सामने उजागर किया जाये.
एसबी कॉलेज अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की अनदेखी कर धांधली का खेल चल रहा है. विश्वविद्यालय सचिव रोहन सिंह ने कहा कि आज के समय में विश्वविद्यालय की स्थिति इतनी खराब हो गयी है कि भ्रष्टाचार का बोल बाला बढ़ गया है.
गरीब मेधावी छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो रहा है. प्रदर्शन में आनंद ओझा, रवि पांडेय, सोनू कुमार, संतोष पांडेय, शेषनाथ कुमार, शाहील रंजन, विनीत सिंह, धीरू यादव, राहुल चौधरी, शशि पांडेय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










