कुव्यवस्था को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

जगदीशपुर : प्रखंड क्षेत्र के संगम टोला स्थित मध्य विद्यालय के छात्रों ने छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने, विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए गुरुवार को विद्यालय में ताला जड़कर हंगामा किया. आक्रोशित विद्यार्थियों का इतने से भी गुस्सा शांत नहीं होने पर जगदीशपुर-पीरो मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया. […]
जगदीशपुर : प्रखंड क्षेत्र के संगम टोला स्थित मध्य विद्यालय के छात्रों ने छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने, विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए गुरुवार को विद्यालय में ताला जड़कर हंगामा किया. आक्रोशित विद्यार्थियों का इतने से भी गुस्सा शांत नहीं होने पर जगदीशपुर-पीरो मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया. इस दौरान विधार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाये विद्यार्थियों का आरोप था कि पूर्व प्रधानाध्यापक की मनमानी के कारण 2015 से ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल रही है.
लगभग एक घंटे सड़क जाम के चलते इस मुख्य मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई. बाद में इस पंचायत के मुखिया पति सरोज यादव के आश्वासन के बाद स्कूल के विद्यार्थियों का गुस्सा शांत हुआ. और विद्यार्थी सड़क जाम समाप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




