कोहरे की वजह से आज रद्द रहेंगी हिमगिरी पंजाब मेल सहित चार ट्रेनें

Published at :14 Nov 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे की वजह से आज रद्द रहेंगी हिमगिरी पंजाब मेल सहित चार ट्रेनें

आरा : कोहरे व धुंध के आगे रेलवे पूरी तरह से बेबस हो चुकी है. 21 वीं सदी में भी रेलवे के पास कोहरे से निबटने के लिए कोई ठोस उपकरण नहीं है, जिससे कि ट्रेनों को समय से चलाया जा सके. इसके कारण ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है. मंगलवार को देश […]

विज्ञापन

आरा : कोहरे व धुंध के आगे रेलवे पूरी तरह से बेबस हो चुकी है. 21 वीं सदी में भी रेलवे के पास कोहरे से निबटने के लिए कोई ठोस उपकरण नहीं है, जिससे कि ट्रेनों को समय से चलाया जा सके. इसके कारण ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है. मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों से आरा आनेवाली चार ट्रेनें रद्द रहेंगी. इन ट्रेनों में 12332 डाउन जम्मूतवी- हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, 13006 डाउन अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व अप डाउन महानंदा एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

समय से रैक नहीं पहुंचने की वजह से लगातार कैंसिल किया जा रहा है. इस कारण यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. पटना से खुलनेवाली ट्रेनें समय से अप में खुल रही है, लेकिन दिल्ली व पंजाब पहुंचते-पहुंचते आठ से 10 घंटे लेट हो जा रही है. इसके कारण डाउन में समय से रैक नहीं मिल पा रहा है. सोमवार को राजधानी 10 घंटे, पूर्वा आठ घंटे, मगध चार घंटे, श्रमजीवी सात घंटे सहित करीब 30 ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही थी.

बंचिग में फंसी रहीं वीआईपी ट्रेनें
दोपहर बाद डाउन लाइन में ट्रेनों का इतना दबाव बढ़ गया कि बंचिग की स्थिति पैदा हो गयी. बिहिया से लेकर पटना जंक्शन तक सिग्नल के इंतजार में ट्रेनें खड़ी हो गयीं. आरा से करीब तीन घंटे लेट खुली मगध एक्सप्रेस बिहटा पहुंचते-पहुंचते पांच घंटा लेट हो गयी. वहीं सूरत-जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस आरा से राइट टाइम खुली, लेकिन पटना पहुंचते-पहुंचते तरप घंटे लेट हो गयी. दानापुर व पटना में प्लेटफाॅर्म खाली नहीं रहने के कारण ट्रेनें बीच में फंसी रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन